वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
बॉलीवुड के दबंग एक्टर सलमान खान इन दिनों फिल्म किसी का भाई किसी की जान को लेकर चर्चा में हैं
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) अक्सर खबरों में बने रहते हैं। सलमान खान के फोटोज-वीडियोज अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं और इस बीच फिल्मफेयर 2023 अवॉर्ड्स की प्रेस कॉन्फ्रेंस से भी उनके कुछ वीडियोज वायरल हो रहे हैं। इस दौरान सलमान खान ने एक किस्सा अवॉर्ड शोज से भी जुड़ा बताया, जब उन्हें बेस्ट एक्टर की ट्रॉफी मिलने वाली थी, लेकिन ऐसा नहीं होने पर उन्होंने अवॉर्ड शो में परफॉर्मेंस देने से ही मना कर दिया था।
इवेंट में सलमान खान ने कहा, 'मुझसे कहा गया था कि मुझे फिल्मफेयर अवॉर्ड शो में आना है और मुझे बेस्ट एक्टर का खिताब मिलेगा। तो मैं अपने परिवार के साथ इवेंट में गया था, मेरे पापा ने सूट पहना था। इसके बाद नॉमिनेशन्स आए और बेस्ट एक्टर का खिताब जैकी श्रॉफ को मिला। इस पर पापा ने कहा- ये क्या है? उस रात में परफॉर्म भी करने वाला था, तो मैं बैकस्टेज गया और कहा कि मैं ये नहीं कर सकता हूं। मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है।'
सलमान खान आगे कहते हैं,' वो अवॉर्ड जैकी श्रॉफ को मिला था। वो परिंदा में बहुत कमाल के थे, लेकिन तुम लोगों को मेरे साथ ऐसा नहीं करना चाहिए था। चूंकि तुम मेरे पापा के दोस्त हो तो बिल्कुल भी ऐसा नहीं करना चाहिए था। इस पर उन्होंने कहा- लेकिन तुम्हें परफॉर्म करना होगा। लेकिन मैंने मना कर दिया। इसके बाद मुझे परफॉर्मेंस के लिए पैसे देने की बात की गई। जिस पर मैंने पूछा- कितना। तो उन्होंने मुझे एक कीमत बताई।'